- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में प्रोफेसर की...
घर में प्रोफेसर की हत्या, सो रहा था परिवार, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम

सोनभद्र: सोनभद्र के दुद्धि कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 112 को सूचना मिली कि खून से लथपथ हालत में एक व्यक्ति का शव उसके आवास में पड़ा हुआ है. तत्काल मौके पर पहुंची डायल 112 ने देखते ही देखते घर के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि प्रोफेसर और उनका परिवार रात को सो रहे थे. बुधवार सुबह जब प्रोफेसर की पत्नी जागी तो उन्होंने अपने पति के शव को देखा. खून से लथपथ शव देखने के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई. जैसी ही हत्या की घटना की जानकारी सोनभद्र पुलिस अधीक्षक को हुई तो वो भी मौके पर पहुंच गए. घटना के बाद मौके पर फॉरेसिंक टीम बुलाई गई है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. हालांकि अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





