उत्तर प्रदेश

प्रियंका का योगी से सवाल- आखिर UP में क्यों बढ़ रहे हैं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध?

Shantanu Roy
15 Sep 2022 11:55 AM GMT
प्रियंका का योगी से सवाल- आखिर UP में क्यों बढ़ रहे हैं महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध?
x
बड़ी खबर
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था।"
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सवाल किया, "रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार?" उन्होंने जो खबर साझा की उसमें कहा गया है कि लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। परिवार वालों का आरोप है कि दोनों लड़कियों का अपहरणकर हत्या की गई है। और आरोपी कोई नहीं बल्कि पड़ोसी गांव से ही ताल्लुक रखते है।
Next Story