उत्तर प्रदेश

प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. पैदल चाल में रजत पदक जीता

Shreya
16 July 2023 11:06 AM GMT
प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. पैदल चाल में रजत पदक जीता
x

मेरठ। मेरठ की एक ओर बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक हासिल किया है। उन्हें यह पदक 20 किमी पैदल चाल में झटका है।

थाईलैंड में आयोजित 25वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है। पदक जीतने के बाद प्रियंका के हाथों में तिरंगा और एक हाथ में कन्हैया हैं। जो हमेशा अपने साथ रखती हैं।

मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिला निवासी प्रियंका वर्तमान में मेरठ के माधवपुरम सेक्टर – 3 में रहती हैं। ओलंपिक में प्रियंका ने देश का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन के बावजूद पदक नहीं ला पाई थी। जबकि इंग्लैंड में 2022 कामनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने देश को रजत पदक दिलाया था।

इस जीत के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मदनपाल ने बताया प्रियंका ने लगातार देश का मान बढ़ाया है, ये जीत पूरे देश की जीत है।

Next Story