उत्तर प्रदेश

31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की रैली, सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता

Kunti Dhruw
21 Oct 2021 3:22 PM GMT
31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की रैली, सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता
x
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को शहर के चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की 31 अक्तूबर को शहर के चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक तैयारी बैठक हुई, जिसमें रैली को एतिहासिक बनाने पर मंथन हुआ।

पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष,न्याय पंचायत के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी, सभी फ्रंटलाइन के अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 31अक्तूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा को हर हाल में ऐतिहासिक बनाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा व प्रदेश कांग्रेस सचिव अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए हम सभी जी जान लगा देंगे और सभी बड़े- बड़े नेता का आगमन एक- दो दिन में शुरू हो जाएगा। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडे व जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने कहां की गोरखपुर की धरती पर प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम से सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।
इस दौरान संजय चौबे, महेंद्र नाथ मिश्रा, राकेश चंद यादव, विजयानंद तिवारी, विवेक सिंह, सोनिया शुक्ला, जितेंद्र राय, मेनिका पांडे, प्रवीण पासवान, अनिल सोनकर, आकाश मिश्रा, अनुराग पांडे ,परमेश्वर पांडे, विक्रमादित्य, अभिजीत पाठक, अंशुमान पाठक, हजारी लाल जायसवाल, हरी सेवक त्रिपाठी ,चंद्रकला चौहान, श्रवण कुमार पांडे, नागेंद्र चौहान, नित्यानंद , सतेंद्र कुमार निषाद, छेदी प्रसाद, राम नगीना साहनी, रिषि चन्द्र गुप्त, दिनेश मौर्या, राजकुमार प्रमोद कुमार , गब्बू लाल प्रजापति, अवधेश मणि त्रिपाठी आदि नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story