उत्तर प्रदेश

कल कांग्रेस मुख्यालय में यूपी विधानसभा के लिए घोषणापत्र जारी करेंगी प्रियंका गांधी

jantaserishta.com
20 Jan 2022 2:54 PM IST
कल कांग्रेस मुख्यालय में यूपी विधानसभा के लिए घोषणापत्र जारी करेंगी प्रियंका गांधी
x

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी घोषणापत्र जारी करेंगी. कांग्रेस मुख्यालय से वो कल मेनिफेस्टो जारी कर रही हैं.

प्रियंका गांधी बोलीं- मोदी से क्यों नहीं पूछते कब करेंगे शादी
मेरठ में हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री अर्चना गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने का खूब विरोध हुआ। हिंदू महासभा ने खुलकर अर्चना गौतम का विरोध किया। इसी का पलटवार करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी से भी पूछ लो शादी कब करेंगे।
अर्चना गौतम पर उठ रहे सवालों पर प्रियंका का तीखा जवाब
महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह एक महिला है इसलिए उन्हें कमजोर करने की तैयारी चल रही है। अगर कोई पुरुष होता तो इस तरह के प्रश्न नहीं करता। हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो और वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इससे विपक्षी दलों को भी एक मुद्दा मिल गया था। ट्विटर पर उनके कई फोटो वायरल किए गए। उन्हें बिकिनी गर्ल कहकर कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए गए।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story