- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रियंका गांधी बोलीं-...
प्रियंका गांधी बोलीं- चुनाव जाति और सांप्रदायिकता पर नहीं, जनता के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, रोड शो भी किया

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नोएडा के दादरी पहुंचीं। जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर प्रचार किया। प्रियंका गांधी ने यहां रोड शो भी किया। प्रियंका ने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू-मुसलमान करके सरकार आपको बांट रही है, जबकि असल मुद्दों पर वह चुप है। चुनाव को विकास के आधार पर लड़ना चाहिए। जो जनता के मुद्दे हैं वही उठने चाहिए और उसी पर चर्चा होनी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि जाति और सांप्रदायिकता पर आधारित चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
"चुनाव जाति और सांप्रदायिकता पर नहीं, जनता के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए।" #कांग्रेस_आपके_द्वार pic.twitter.com/0Zx71SxS3V
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 3, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





