उत्तर प्रदेश

VIDEO: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी

jantaserishta.com
12 Oct 2021 8:40 AM IST
VIDEO: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, लखीमपुर में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी
x

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी किसानों के अंतिम अरदास में भाग लेने के लिए लखीमपुर रवाना हो गई हैं.


बीजेपी के भगवा राज में अब कांग्रेस भी अपना रास्ता कुछ-कुछ सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर लेकर चल पड़ी है. मिशन 2022 की शुरुआत के साथ ही ये देखने को भी मिलने लगा है. कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी की शुरुआत रविवार को काशी से की. प्रतिज्ञा यात्रा को किसान न्याय यात्रा में तब्दील कर कमान खुद प्रियंका गांधी ने संभाल ली. इस दौरान वे पूरी तरह से सॉफ्ट हिंदुत्व का चोला ओढ़े दिखीं. वाराणसी में आयोजित रैली में पहुंचते ही उन्होंने पहली बात जो बोली वो थी कि आज नवरात्रि का चौथा दिन है और वे व्रत पर हैं. इसके बाद उन्होंने मंत्रोचारण किया और मां दुर्गा के जयकारे लगाए. इससे पहले वाराणसी यात्रा की शुरुआत उन्होंने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन कर की और फिर दुर्गाकुंड में जाकर मां कुष्मांडा की पूजा भी की.
एक और खास बात जो सोमवार को देखने को मिली उसने सॉफ्ट हिंदुत्व की बात को एक और सहारा दिया. प्रियंका लखनऊ में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्गी की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के पास मौन पर बैठीं. इस दौरान उनके गले में रुद्राक्ष की माला साफ दिखाई दे रही थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story