उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना

jantaserishta.com
23 Feb 2022 1:44 PM IST
प्रियंका गांधी ने की पूजा-अर्चना
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम प्रमुख दलों के नेता लोगों के बीच जाकर खुद को वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं कई नेता पूजा-पाठ का भी सहारा ले रहे हैं। बता दें कि लखनऊ के सरोजनीनगर में स्थित मरी माता का मंदिर भी काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि इस मंदिर में कांग्रेस, भाजपा और सपा के बड़े दिग्गज नेता अनुष्ठान करवा चुके हैं।

लखनऊ के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मरी माता मंदिर जाकर पूजा की और पार्टी की जीत के लिए मन्नत भी मांगी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंदिर में चुनरी और घंटी बांधी। इसका एक वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसके साथ लिखा, "प्रियंका गांधी ने अमेठी में चुनाव प्रचार आरंभ करने से पहले लखनऊ के मरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लेकर देश-प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की।"

इसके अलावा योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इस मंदिर में दर्शन करके मन्नतें मांग चुके हैं। वहीं बख्शी के तालाब के सिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर में भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रत्याशियों को लेकर गुप्त अनुष्ठान चल रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story