उत्तर प्रदेश

मायावती से मिलीं प्रियंका गांधी, देखें मुलाकात का वीडियो

jantaserishta.com
14 Nov 2021 12:16 PM IST
मायावती से मिलीं प्रियंका गांधी, देखें मुलाकात का वीडियो
x

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के 3 त्यागराज मार्ग पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी की माता जी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं है


उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती की मां का निधन हो गया। उन्होंने शनिवार (13 नवंबर) को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी।
कई दिन से चल रही थीं बीमार
जानकारी के मुताबिक, मायावती की मां रामरती काफी दिन से बीमार चल रही थीं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
सतीश चंद्र मिश्र ने दी यह जानकारी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में शोक संदेश जारी किया। उन्होंने लिखा, 'अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर 14 नवंबर को किया जाएगा।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story