उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर निजी बस में तोड़फोड़, कई यात्री बुरी तरह घायल, देखें घटना का वीडियो

jantaserishta.com
22 Jun 2021 8:12 AM IST
नेशनल हाईवे पर निजी बस में तोड़फोड़, कई यात्री बुरी तरह घायल, देखें घटना का वीडियो
x

नेशनल हाईवे पर निजी बस में तोड़फोड़ की गई। शीशा टूटने से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। बस पंजाब से हरदोई जा रही थी। घटना गजरौला के चौपला के निकट की है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही अरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल सवारियों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार की रात एक निजी बस पंजाब से हरदोई जा रही थी। बताते हैं कि बस के चालक ने गढ़मुक्तेश्वर में रुककर एक ढाबे पर खाना खाया था। इस बार चालक ने किसी दूसरे ढाबे पर बस रोक दी। इसी बात से गुस्साए दूसरे ढाबा संचालक व उसके साथियों का बस के चालक व परिचालक से विवाद हो गया था। चालक बस लेकर वहां से फरार हो गया। आरोप है कि ढाबा संचालक व उसके 15 से 20 साथी दूसरी बस में सवार हो गए तथा उस बस का पीछा करने लगे। उन्होंने गजरौला के चौपला के निकट ओवरटेक करके बस को रोक दिया तथा डंडों से बस में तोड़फोड़ करने लगे। बस के शीशे तोड़ दिए। जिससे बस में सवार कई यात्रियों को चोट आई है। घटना से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में वाहन वहां खड़े हो गए। जिससे जाम की स्थिति हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story