उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी बस परिचालक की मौत

Rani Sahu
3 Oct 2022 2:09 PM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी बस परिचालक की मौत
x
अमरोहा/डिडौली, नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी बस परिचालक की मौत हो गई। शव करीब घंटा भर हाईवे पर पड़ा रहा। जिसे दूसरे वाहनों ने भी रौंद दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत विक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार देर रात चौधरी पेट्रोल पंप के सामने हादसा है।
रिजवान पाशा पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी भीकनपुर मुढा 45 थाना डिडौली के भीकनपुर से आठ दिन पहले घर से जोया आया था। वह निजी बसों में परिचालक का काम करता था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है।
सीएल गुप्ता से लौट रहे बाइक सवार युवकों को कौशांबी डिपो की बस ने टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने जोया में भर्ती कराया था। जहां पर हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार की दोपहर विकास पुत्र भूरा 21 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

अमृत विचार।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story