उत्तर प्रदेश

जेल में बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, हत्या के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Admin4
2 Jan 2023 1:59 PM GMT
जेल में बंदी की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, हत्या के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक बार फिर पुलिस की किरकिरी होने लगी है। दरअसल, जिला कारागार में बंद हत्यारोपी की रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारजन ने प्रशासन व जिला कारागार के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बीमार होने की उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई।
दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भट्ठी जरौली गांव निवासी मो. सुफियान जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा था। 8 माह पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। जिला सत्र न्यायालय से जमानत अर्जी खारिज भी हो गई थी। परिवारजन का आरोप है कि बीमारी व मौत की सूचना तक जेल के अफसरों ने नहीं दी। मौत का पूरा जिम्मेदार जेल प्रशासन है।
वहीं मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मामले में मृतक के चचेरे भाई रिजवान ने बताया कि सुबह गांव वालों ने फोन किया कि सुफियान की तबियत खराब है। तब परिवारजन को जानकारी हुई। जेल प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। मामले में जेल अधीक्षक आचार्य उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि बंदी को हार्ट अटैक का हुआ था। उसे कारागार से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई है।
Admin4

Admin4

    Next Story