उत्तर प्रदेश

जेल के बाथरूम में मिला बंदी का शव

Admin4
27 May 2023 1:01 PM GMT
जेल के बाथरूम में मिला बंदी का शव
x
मेरठ। मेरठ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब बंदी जयवीर जेल के बाथरुम में बेहोश पड़ा मिला। जेल प्रशासन कैदी को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जयवीर के खिलाफ 1997 में चोरी के मामला दर्ज थे। जो सरधना के भामौरी गांव का रहने वाला था। मेडिकल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जेल प्रशासन की मानें तो जयवीर पहले जेल गया। इसके बाद उसकी जमानत हो चुकी थी। कुछ महीने पहले उसके खिलाफ कुर्की का वारंट जारी हुआ था। तभी से पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी थी। 19 मई को जयवीर दोबारा सरधना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा और मेरठ जेल में बंद किया गया। गुरुवार को सुबह 5 बजे दूसरे बंदियों ने उसे देखा और जेल प्रशासन को बताया। बंदी जयवीर के सिर पर मामूली चोट थी। भामौरी के ग्रामीणों ने बताया कि जयवीर के 2 भाई सरधना में रहते हैं। जयवीर नशे का आदी था, जिसके चलते पत्नी और बच्चे भी छोड़कर चले गए थे। उसने गांव का मकान भी बेच रखा था और जो फिलहाल वह गांव में शहीद स्मारक में बने एक कमरे में रह रहा था। यहां तक कि उसके पास खाने-पीने का भी बंदोबस्त नहीं था।
बताते चले कि कुछ समय पहले जमानत हो चुकी थी, लेकिन अब कोर्ट की तरफ से कुर्की के आदेश जारी हो चुके थे। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मामले में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि बंदी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें पता चला कि सेप्टीसीमिया के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया।
Next Story