- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजीवन सजा काट रहे कैदी...
उत्तर प्रदेश
आजीवन सजा काट रहे कैदी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Admin4
27 Dec 2022 6:41 PM GMT

x
मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में मंगलवार सुबह बहसूमा निवासी एक कैदी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बहसूमा के मोहम्मदपुर साकिस्त निवासी अरुण को सोमवार देर रात हार्ट अटैक आ गया। अचानक कैदी अरुण की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां, मंगलवार सुबह कैदी अरुण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अरुण के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अरुण ने साल 2013 में डॉक्टर दिनेश की क्लीनिक पर बैठे होने के दौरान दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में अरुण को आजीवन कारावास की सजा दी गई। पिछले छह साल से अरुण जेल में सजा काट रहा था।

Admin4
Next Story