- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुरक्षा में तैनात यूपी...
उत्तर प्रदेश
सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के होमगार्ड को धक्का देकर कैदी फरार
Admin4
8 Dec 2022 1:17 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की उस वक्त पोल खुल गई जब एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर से लापता हो गया। वहीं कैदी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लेकिन भागे कैदी को चारों तरफ से घेरकर कोर्ट के बाहर चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें ये मामला कोर्ट परिसर का है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कैदी जो चिल्ला थाना से धारा 3/25 के मामले में कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। उसी दौरान लॉकअप से पैदल कोर्ट ले जाते समय परिसर के अंदर ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। लेकिन पुलिस टीम ने कोर्ट के बाहर कैदी को दौड़ाकर पकड़ लिया।
मामले में जानकारी देते हुए कोर्ट के DGC सरकारी अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि एक कैदी होमगार्ड को चकमा देकर भाग गया था। कुछ दूर भागने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया है। कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ बांदा पुलिस ने बचाव करते हुए बयान जारी किया और कहा कि आज 7 दिसंबर को करीब साढ़े 12 बजे थाना चिल्ला पर पंजीकृत मामले में धारा 3/25 के अभियुक्त महेश को न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी हेतु लाया गया था। पेशी पर ले जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित रूप से दौड़कर पकड़ लिया गया।
Next Story