उत्तर प्रदेश

लखनऊ हादसे पर Prime Minister's का संदेश

Ratna Netam
22 Jun 2026 7:18 PM IST
लखनऊ हादसे पर Prime Ministers का संदेश
x
राहत राशि की घोषणा

Lucknow लखनऊ : तीन मंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लखनऊ में हुई इस आग की घटना से जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने यह भी बताया कि बचाव अभियान जारी है और संबंधित अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

उधर, इस अग्निकांड की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और लोग पीड़ित परिवारों के लिए न्याय और सहायता की मांग कर रहे हैं।

Next Story