उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे राष्ट्रपति, अफसरों को कही ये बात

jantaserishta.com
4 Jun 2022 9:18 PM IST
गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे राष्ट्रपति, अफसरों को कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

कानपूर: नई सड़क पर हुए बवाल की पूरी जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह जिले के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से ली। अफसरों से दो टूक कहा कि पूरी तरह से अलर्ट रहें। अगर अलर्ट नहीं रहेंगे तो दोबारा इस तरह की घटना होगी। इसलिए हर बिन्दु को देखकर चलें। दोषियों पर कार्रवाई करें। अमन चैन बनाए रखें।

सुबह राष्ट्रपति से मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा और डीएम नेहा शर्मा ने मुलाकात की। अफसरों के पहुंचते ही राष्ट्रपति ने सबसे पहले बवाल की जानकारी ली। अफसरों ने पूरी स्थिति और कार्रवाई से उनको अवगत कराया। इससे राष्ट्रपति संतुष्ट नजर आए पर साथ ही कहा कि किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करें। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लें। इस तरह की घटना कुछ ही मिनट में बड़ी हो जाती है। इसलिए पहले से ही चौंकन्ने हो जाएं। भविष्य के लिए रूपरेखा बना लें। अभी पूरी तरह से कार्रवाई नहीं की और हर बिन्दु को नहीं देखा गया तो दोबारा इस तरह की घटना हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story