उत्तर प्रदेश

यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश: ओमप्रकाश राजभर

SHIDDHANT
25 May 2026 9:07 PM IST
यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश: ओमप्रकाश राजभर
x
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिल चुका है और जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा।
राजभर ने कहा, “विभाग द्वारा प्रस्ताव गया था कि प्रधान को ही प्रशासक बना दिया जाए। मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिल गया है। आज-कल में आदेश जारी हो जाएगा। सरकार के इस फैसले को पंचायत व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आदेश जारी होने के बाद ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कामकाज में आसानी होगी और स्थानीय स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया तेज हो सकेगी।
हालांकि, इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बता रहा है। अब सभी की नजर शासन की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक आदेश पर टिकी हुई है, जिसके बाद इस नई व्यवस्था की पूरी तस्वीर साफ होगी।
Next Story