उत्तर प्रदेश

2024 के लिए लामबंद करने की तैयारी शुरू

Shreya
2 Aug 2023 10:59 AM IST
2024 के लिए लामबंद करने की तैयारी शुरू
x

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पिछड़ों को लामबंद करने में जुट गयी है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए पिछड़ों को अपने साथ लाने का काम भाजपा करेगी।

इसके लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश में अभियान चलायेगी। इसकी पुष्टि स्वयं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने की है। नरेन्द्र कश्यप ने कहा है कि मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पिछड़े वर्ग के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए जोड़ेंगे।

पिछड़े वर्ग के नेताओं को पार्टी से जोड़कर जहां भाजपा अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। वहीं पार्टी के पिछड़े वर्ग के नेताओं को भी आगे किया जायेगा। यही नेता केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जायेंगे।

Next Story