- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी में पीएम मोदी...
उत्तर प्रदेश
वाराणसी में पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, ‘मातृशक्ति’ को सौंपी गई कमान
SHIDDHANT
19 April 2026 8:19 PM IST

x
Varanasi वाराणसी: प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए इस आयोजन की जिम्मेदारी ‘मातृशक्ति’ को सौंपने की रणनीति बनाई गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को वाराणसी में महानगर और जिला इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में महिला मोर्चा की जिला और मंडल अध्यक्षों के साथ महानगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रणनीति, बूथ स्तर तक जिम्मेदारियों के निर्धारण और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खास तौर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आयोजन की कमान सौंपते हुए उन्हें पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाने का संदेश दिया गया।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर कार्यक्रम राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत होता है और इस बार का आयोजन नारी शक्ति के सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा। उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक क्षमता और परिश्रम के साथ तैयारियों में जुटें, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये नीतियां महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सामाजिक उत्थान को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी दोहराया गया।
प्रदेश महामंत्री ने विश्वास जताया कि जब इस कार्यक्रम की कमान मातृशक्ति संभालेगी, तो यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनेगा और यह संदेश देगा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व करने में सक्षम हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो दिवसीय दौरे पर काशी में प्रस्तावित है। इस दौरान देश और काशी को कई हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं देंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री काशी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यहां से प्रस्थान करेंगे।
Tagsवाराणसी दौरानरेंद्र मोदीकाशी कार्यक्रमभाजपा तैयारीमहिला सशक्तिकरणमातृशक्ति जिम्मेदारीधर्मपाल सिंहजनसभा काशीविकास परियोजनाएंनारी शक्ति वंदन अधिनियमVaranasi tourNarendra ModiKashi programBJP preparationwomen empowermentmother power responsibilityDharampal Singhpublic meeting Kashidevelopment projectsNari Shakti Vandan Actजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





