- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीलीभीत बाईपास सिक्स...
पीलीभीत बाईपास सिक्स लेन की तैयारी शुरू, बीडीए ने वन विभाग से मांगी NOC

Bareilly.बरेली। शहर की सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के बाद अब विकास प्राधिकरण ने बैरियर दो से बड़ा बाईपास तक की सड़क को सिक्स लेन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग को अनापत्ति के लिए पत्र लिखा गया है। माना जा रहा है कि वन विभाग से अनापत्ति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 61.27 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी नोएडा की नाद बिंदु इंफ्राटेक को दी गई है। आदिनाथ चौक से एयरपोर्ट तक सिक्स लेन बनाने के बाद अब बरेली विकास प्राधिकरण बैरियर नंबर दो से बड़ा बाईपास तक के हिस्से को सिक्स लेन में तब्दील कर रहा है।
इसके लिए बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग और वन विभाग की अनुमति के साथ पेड़ों की कटाई का काम भी होना है। सोमवार को वन विभाग से एनओसी मांगी गई। माना जा रहा है कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी होते ही बीडीए की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। बीडीए के मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि 61.27 करोड़ से सड़क चौड़ी की जाएगी। सड़क के बीच से दोनों तरफ 13-13 मीटर की सड़क बनाने की योजना है। इस सड़क के बनने से मुरादाबाद, पीलीभीत और लखनऊ से बरेली आने वाले पैदल यात्रियों और वाहन सवारों को सुगम यातायात उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए वन विभाग से एनओसी मांगी गई है, अनापत्ति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। बैरियर दो से बड़ा बाईपास तक 216 करोड़ से चौड़ीकरण का प्रस्ताव





