उत्तर प्रदेश

चर्च में युद्ध स्तर पर क्रिसमस मेले की तैयारी, पहुंचते हैं हजारों की संख्या में लोग

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 8:34 AM GMT
चर्च में युद्ध स्तर पर क्रिसमस मेले की तैयारी, पहुंचते हैं हजारों की संख्या में लोग
x

सरधना: ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस-डे मेले की तैयार युद्ध स्तर पर चल रही है। चर्च को एलईडी लाईटों से सजाने के साथ ही विशेष चरनी सजाई जा रही है। गौरतलब है कि चर्च में क्रिसमस पर विशाल मेला लगाया जाता है, जिसमें दूर-दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। रविवार को भी तैयारियां जारी रही। वहीं दिनभर चर्च में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। जिससे यहां मेले जैसा माहौल रहा।

इस दौरान विशेष प्रार्थना भी कराई गई। क्रिसमस-डे में दो दिन का समय शेष रह गया है। क्रिसमस के अवसर पर सरधना के ऐतिहासिक चर्च में विशाल मेला लगाया जाता है। मेले के दौरान विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाता है। मेले में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि दूर-दराज से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। चर्च में मेले की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

चर्च को एलईडी लाइटों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के दृश्य को दर्शाने के लिए विशेष चरनी सजाई जा रही है। यह चरनी चर्च में विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। रविवार को भी कर्मचारी दिनभर चर्च को सजाने में लगे रहे। वहीं दिनभर चर्च में पर्यटकों की भीड़ रही। जिससे यहां मेले जैसे माहौल रहा। इस दौरान विशेष प्रार्थना भी कराई गई।

Next Story