उत्तर प्रदेश

दहेज के लिए कर दी गर्भवती की हत्या

Shantanu Roy
17 Jan 2023 1:10 PM GMT
दहेज के लिए कर दी गर्भवती की हत्या
x
मामलें में हुआ खुलासा
एटा। सकीट थाना क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला की मारपीट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद ससुरालवाले भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहरईया निवासी बृजेश कुमार ने सकीट थाना पुलिस का बताया कि उसने अपनी 23 वर्षीय बेटी आरती की शादी छह फरवरी 2022 को सकीट क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ निवासी रतन सिंह के पुत्र रवि कुमार के साथ की थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार की डिमांड करने लगे।
इसके बाद बेटी का उत्पीड़न करने लगे। पिता ने यह आरोप लगाया है कि बीतीरात को दामाद ने परिजनों की मदद से बेटी की हत्या कर दी। ससुरालवाले शव को मकान में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मृतका आरती के पिता की तहरीर पर पति रवि, ससुर रतन सिंह, सास कृष्णा व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक ने दहेज हत्या की जानकारी मिलते ही ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ पहुंचकर मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। उन्होंने सकीट के इंस्पेक्टर को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
Next Story