उत्तर प्रदेश

गर्भवती महिला के साथ मारपीट, ससुराल वालो ने दहेज को लेकर बहू को निकला घर से बाहर

Admin Delhi 1
24 Sept 2022 6:57 PM IST
गर्भवती महिला के साथ मारपीट, ससुराल वालो ने दहेज को लेकर बहू को निकला घर से बाहर
x

क्राइम न्यूज़: सरधना क्षेत्र में ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए गर्भवती बहू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब ससुराल पक्ष के लोग महिला को पीट रहे थे तो मोहल्ले के लोगों ने उसकी जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई और तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने महिला को जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

रसूलपुर दबेड़ी निवासी दानिश्ता पुत्री उमर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले पूर्व पिठलौकर गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके पति कामकाज के चलते घर से बाहर रहते हैं। वहीं, ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए दानिश्ता ने बताया कि वह उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। 2 दिन पहले ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी और गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। जिस दौरान मोहल्ले के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। अब ससुराल वालों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Next Story