उत्तर प्रदेश

घर में आग लगने से गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की जलकर मौत

Admin4
8 Feb 2023 8:28 AM GMT
घर में आग लगने से गर्भवती महिला और उसकी मासूम बेटी की जलकर मौत
x
महराजगंज। महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सब्या गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक घर (House) में आग (Fire) लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला (Pregnant woman) और उसकी 2 वर्षीय बेटी (Daughter) की मौत (Death) हो गई। पुलिस (Police) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि घर में संदेहास्पद परिस्थितियों में मंगलवार को लगी आग में गीता (22) और उसकी बेटी अर्पिता (2) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घटना के वक्त घर पर केवल महिला और उसकी बच्ची थी। उन्होंने बताया कि गीता के परिजनों ने उसके पति संदीप, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 498 (दहेज) और 304 बी (दहेज हत्या) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सिंह ने बताया कि गीता के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की करीब 5 साल पहले संदीप से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story