उत्तर प्रदेश

पिकअप वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत

Admin4
23 Sep 2023 7:53 AM GMT
पिकअप वाहन की टक्कर से पीआरडी जवान की मौत
x
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज के पास एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी की टक्‍कर से एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आरबी सुमन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को अनियंत्रित हुए पिकअप वाहन (मिनी ट्रक) ने साइकिल से जा रहे पीआरडी जवान मोती लाल प्रजापति (40) को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमन ने बताया कि प्रजापति गुप्तागंज का निवासी था और वह रात में साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था तभी द्वारिकागंज के पास यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन आगे जाकर पलट गया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Next Story