उत्तर प्रदेश

Prayagraj: सड़क दुर्घटना में युवक घायल, बाद में मौत

Admindelhi1
12 Sept 2025 1:06 PM IST
Prayagraj: सड़क दुर्घटना में युवक घायल, बाद में मौत
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसके शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज निवासी शनि मल्ल 32 वर्ष पुत्र गोविन्द मल्ल गुरुवार देर स्कूटी से अपने घर के लिए कहीं से आ रहा था। रास्ते में नूररुल्लारोड के समीप ओवर टेक करते समय स्कूटी बड़े वाहन की चपेट में आ गई और हादसे में शनि मल्ल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next Story