उत्तर प्रदेश

Prayagraj: फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच शुरू

Admindelhi1
4 Dec 2025 2:49 PM IST
Prayagraj: फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच शुरू
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित थरवई थाना क्षेत्र के जवर का पूरा गांव में गुरुवार को एक युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गुरुवार को थरवई थाने को सूचना दी गई कि जवर का पूरा गांव निवासी अनुष्का पटेल( 18 वर्ष ) पुत्री बलन्त पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर, मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Next Story