उत्तर प्रदेश

Prayagraj: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, परिजन सदमे में

Admindelhi1
27 Jun 2025 3:10 PM IST
Prayagraj: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, परिजन सदमे में
x

प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र के कौवा गांव में शुक्रवार को घर के अन्दर फंदे से लटका एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना थाने को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कौवा गांव निवासी आनन्द कुमार 21 वर्ष पुत्र राकेश कुमार घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों का कहना है कि गांव में शराब के ठीके का सेल्समैन पियूष जायसवाल से 25 जून की शाम विवाद हुआ, इस दौरान मारपीट हो गई और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली होगी, लेकिन हम लोगों लोगों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

डीसीपी ने बताया कि परिवार से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story