उत्तर प्रदेश

Prayagraj: युवक ने रेस्टोरेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Admindelhi1
8 Oct 2025 3:59 PM IST
Prayagraj: युवक ने रेस्टोरेंट में फंदा लगाकर की आत्महत्या
x

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नेतराम चौराहे के समीप एक रेस्टोरेंट के अन्दर बुधवार को एक युवक का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के धुमनगंज थाना क्षेत्र के नीवा निवासी अमन निषाद कर्नलगंज थाना क्षेत्र के नेतराम चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। जहां बुधवार को उसका शव रेस्टोरेंट के अन्दर फंदे से लटका पाया गया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह खबर मिलते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जााएगा ।

Next Story