उत्तर प्रदेश

Prayagraj: पारिवारिक तनाव में टूट गया युवक, रेल पटरी पर मिली लाश

Admindelhi1
14 Jun 2025 10:51 AM IST
Prayagraj: पारिवारिक तनाव में टूट गया युवक, रेल पटरी पर मिली लाश
x

प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुगारी गांव के लल्ला यादव (35) ने बसरिया रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना शनिवार सुबह की है। मृतक लल्ला यादव अपने पिता राम पति यादव के साथ रहता था। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस दौरान पिता ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी थी।

लल्ला यादव मुगारी में सरकारी देशी शराब की दुकान के पास चाट-चटपटा की दुकान चलाता था। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी, जिससे वह कर्ज में डूब गए थे। लोगों का कर्ज चुकाने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना रना पड़ रहा था। कर्ज और पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह इतना बड़ा कदम उठा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लल्ला को सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ते देखा गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह ट्रेन के आगे कूद चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना की गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story