उत्तर प्रदेश

Prayagraj: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हिरासत में

Admindelhi1
21 April 2025 12:24 PM IST
Prayagraj: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा हिरासत में
x

प्रयागराज: रविवार को माण्डा थाना क्षेत्र के मड़ार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनापार विवेक चंद्र यादव के अनुसार, मड़ार गांव निवासी सियाराम पटेल (40) की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में सामने आया है कि सियाराम पटेल बीते शुक्रवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था, जिसके बाद उसकी पत्नी और बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोप है कि गुस्से में पत्नी व बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल सियाराम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन जारी है। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

Next Story