उत्तर प्रदेश

Prayagraj: योगी सरकार ने मछली कारोबार किसानों को किया नमन

Admindelhi1
24 Dec 2025 12:04 PM IST
Prayagraj: योगी सरकार ने मछली कारोबार किसानों को किया नमन
x

प्रयागराज: योगी सरकार ने मछली पालन के क्षेत्र में अच्छा उत्पादन करने वाले प्रयागराज के 6 किसानों को सम्मानित किया। यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर दिया गया। यह जानकारी बुधवार को मत्स्य विभाग प्रयागराज के कार्यकारी प्रभारी विजय प्रकाश शुक्ल ने दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसी अभियान के तहत प्रयागराज जिले के छह मछली करोबार से जुड़े 6 किसानों का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग ने प्रयागराज के शंकरगढ़ विकास खण्ड से प्रथम पुरस्कार पाने वाले कृषक राम लाल का चयन किया। इसी तरह विकासखण्ड कोरांव के संकल्प सिंह, और पुराना अल्लापुर निवासी अजय कुमार, विकासखण्ड कोरांव की गीता देवी, विकासखण्ड श्रृंगवेरपुर से मनीष कुमार, विकासखण्ड कौड़िहार से कुन्दन कुमार का चयन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने मछली करोबार से जुड़े प्रथम पुरस्कार के लिए 7000 हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार पाने वाले को 5000 रुपए का इनाम दिया गया । इसके साथ ही कृषि विभाग में उत्कृृष्ट कार्य करने वाले महिला पुरुष कर्मचारियों को अगंवस्त्रम् एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Next Story