- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: पाकिस्तान...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: पाकिस्तान लौटाई गई महिला, तीन और नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया तेज
Admindelhi1
26 April 2025 1:21 PM IST

x
"पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी"
प्रयागराज: भारत से पाकिस्तानी लोगों को वापस उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के आदेश के मद्देनजर प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को लौट जाएंगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने बताया, “पाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे आज यहां से निकल जाएंगी।” उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी अल्पकालिक अवधि के लिए यहां आई थीं जिसमें से एक महिला इलाज के संबंध में आई थी। हम स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।’’
तरुण गाबा ने कहा कि यह (पाकिस्तानी लोगों) पूरे प्रयागराज जनपद का आंकड़ा है और कुल चार पाकिस्तानी जिले में आए थे।
Tagsप्रयागराजपाकिस्तानलौटाईमहिलातीननागरिकोंवापसीप्रक्रियातेजprayagrajpakistanreturnwomanthreecitizensprocessfastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





