उत्तर प्रदेश

Prayagraj: जसरा फ्लाईओवर के पास अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
31 May 2025 12:23 PM IST
Prayagraj: जसरा फ्लाईओवर के पास अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
"शौक के लिए रखते थे तमंचा"

प्रयागराज: घूरपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात जसरा फ्लाईओवर अंडरपास, गौहनिया के पास से दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से .315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान शिव शैलेश (20 वर्ष) निवासी प्रतापपुर, थाना लालापुर और राम मूरत (21 वर्ष) निवासी ग्राम सेंधुवार, थाना घूरपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे हथियार सिर्फ शौक के लिए रखते थे। हालांकि पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ क्राइम नंबर 183/2025 के तहत आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर चुकी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई और क्या इनका किसी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Next Story