उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: जो काम पुलिस नहीं कर पाई वह युवक कर दिखाया, जानिए क्या है पूरा मामला

Renuka Sahu
22 Jan 2022 1:46 AM GMT
प्रयागराज: जो काम पुलिस नहीं कर पाई वह युवक कर दिखाया, जानिए क्या है पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

प्रयागराज की खुल्दाबाद पुलिस जो काम नहीं कर पाई, वह काम बेनीगंज के विजय शुक्ला ने किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रयागराज की खुल्दाबाद पुलिस जो काम नहीं कर पाई, वह काम बेनीगंज के विजय शुक्ला ने किया। बेटे की साइकिल चुराने वाले दो लोगों को ढूंढ कर न केवल पुलिस के हवाले किया। बल्कि चोरी हुई साइकिल भी बरामद कर ली। बेनीगंज के विजय शुक्ला फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि आठवीं में पढ़ने वाले उनके बेटे आयुष को एक माह पहले ही सात हजार की साइकिल दिलाई थी।्र

आयुष रोज साइिकल से क्रिकेट खेलने लूकरगंज मैदान में जाता था। रोज की तरह 14 दिसंबर को भी खेलने गया था। इस दौरान उसकी साइकिल चोरी हो गई। दोस्तों के साथ चारों तरफ देखा, आखिर में पिता विजय शुक्ला को कॉल करके चोरी की जानकारी दी। विजय शुक्ला ने लूकरगंज पुलिस चौकी में जाकर शिकायत दर्ज कराई। उस वक्त पुलिस ने मदद का भरोसा दिया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जिसमें बाइक सवार दो चोर नजर आए।
लेकिन चोरों को पुलिस पकड़ न पाई। विजय शुक्ला ने बताया कि बेटा साइकिल चोरी होने से परेशान हो गया था। दोबारा नई साइकिल खरीदने की उनकी हिम्मत नहीं थी। 17 जनवरी को उन्होंने ओएलएक्स पर सेकेंड हैंड साइकिल खरीदने के लिए सर्च किया। इस दौरान उन्हें बेटे आयुश की साइकिल दिख गई। यह साइकिल तीन हजार में बेचने के लिए ओएलएक्स पर अपलोड की गई थी। उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। ढाई हजार में सौदा तय हुआ। अगले दिन उस नंबर पर संपर्क नहीं हो सका। विजय ने ओएलएक्स से संपर्क करके लोकेशन मांगी। 19 जनवरी की शाम शातिर ने कॉल करके साइकिल देने के लिए सिविल लाइंस में बुलाया। वहां आयुष और विजय को देखते ही वह साइकिल छोड़कर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि चोरी की साइकिल के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं।


Next Story