- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: संगम में...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: संगम में डूबी किशोरी, गोताखोरों की तलाश जारी
Admindelhi1
29 Jun 2025 3:25 PM IST

x
प्रयागराज: दारागंज थाना क्षेत्र में संगम स्नान कर रही एक 14 वर्षीय किशोरी रविवार को डूब गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम गोताखोर लगाकर तलाश रही है। वह घर से चार लड़कियों के साथ गंगा स्नान करने के लिए संगम आयी थी। अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि सराय ममरेज थाना क्षेत्र के बाबूपुर बेंदो गांव निवासी वर्षा पटेल 14 वर्ष पुत्री सूर्य बली पटेल रविवार को अपने घर से चार लड़कियों के साथ संगम स्नान करने के लिए पहुंची।
संगम स्नान करते समय अचानक वह डूबने लगी तो उसके साथ आयी लड़कियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस—पास के लोग जब तक पहुंचते वह गंगा में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर तलाश शुरू कर दी है। उधर खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंचे है।
Tagsप्रयागराजसंगमडूबीकिशोरीगोताखोरोंतलाशजारीPrayagrajSangamDoobiKishoriDiversSearchContinueजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





