उत्तर प्रदेश

Prayagraj Suicide: कोचिंग सेंटर की छत से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
22 Aug 2024 6:27 AM IST
Prayagraj Suicide:   कोचिंग सेंटर की छत से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या
x
Prayagraj Suicide: दरअसल, छात्रा मंगलवार को घर से सुबह 10: 30 बजे यूनिवर्सिटी रोड किताब लेने के लिए गई थी. इस दौरान एक युवक के साथ दुकान के सामने खड़ी होकर बातचीत करने लगी. अचानक दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने छात्रा का फोन छीनकर सड़क पर पटक दिया. वहीं जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ तक जड़ दिया. बस इस बात वह इतना नाराज हो गई कि उसने क्लाइमैक्स कोचिंग के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. . घटना के बाद लोगों ने आरोपी आरोपी ने दावा किया है कि छात्रा के साथ उसका करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप था. सुबह उसे टेलीग्राम पर एक लड़के ने मैसेज कर छात्रा के बारे में कुछ बातें कही थी. उसके बताने पर छात्रा ने उसे मिलने बुलाया था. जहाज चौराहे पर बातचीत चल रही थी. तभी गुस्से में आकर वह कोचिंग की छत पर चढ़ गई और छलांग लगा दी थी. को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मूलरूप से रायबरेली का निवासी है. वर्तमान में वह कटरा में रहकर दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहा है.
पिता ने बेटी के दोस्त पर छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने प्रताड़ना और मारपीट से आहत होकर मर्यादा की रक्षा के लिए कोचिंग की छत से कूदकर जान दी है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.
Next Story