उत्तर प्रदेश

Prayagraj: कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Admindelhi1
24 May 2025 6:29 PM IST
Prayagraj: कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
x
एलएलएम छात्र की माैत

प्रयागराज: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में इविवि के एलएलएम की पढ़ाई करने वाले छात्र की माैत हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर परिवार को जानकारी देते हुए कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने शनिवार काे बताया कि दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के किरारी सुलेमान नगर निवासी गौतम आनन्द शांडिल्य (24) पुत्र रणधीर कुमार शांडिल्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रावास में रहे कर एलएलएम की पढ़ाई कर रहा था।

शुक्रवार की रात अपने दोस्त की मोटर साइकिल लेकर छात्र निकला था। इस दाैरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने आज शव कब्जे में लेकर विश्वविद्यालय एवं उसके परिवारीजनाें काे घटना की जानकारी दी। मृतक छात्र के माता व पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य आ गए हैं। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक मूलत: बिहार का निवासी है। हालांकि उसके पिता दिल्ली में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वह अकेला था और उसके एक बहन है।

Next Story