उत्तर प्रदेश

Prayagraj: अजीबो-गरीब मामला, शादी के अगले ही दिन दुल्हन बनी मां

Admindelhi1
3 March 2025 10:05 AM IST
Prayagraj: अजीबो-गरीब मामला, शादी के अगले ही दिन दुल्हन बनी मां
x
"दूल्हे ने अपनाने से किया इनकार"

प्रयागराज: प्रयागराज के करछना तहसील में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन के मां बनने से हंगामा मच गया। दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और उसने दुल्हन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया।

24 फरवरी को धूमधाम से शादी हुई, बारात पहुंची, द्वारचार हुआ, वरमाला डाली गई और सभी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं। अगले दिन दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया। घर में दिनभर मुंह दिखाई की रस्में चलती रहीं। 26 फरवरी की सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों के लिए चाय बनाई, जिससे सब खुश थे।

लेकिन दोपहर में अचानक दुल्हन को पेट दर्द होने लगा। परिवार वाले उसे तुरंत करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसकी डिलीवरी का समय आ गया है। यह सुनकर दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया।

बच्चे के जन्म के बाद बढ़ा विवाद: चूंकि डॉक्टरों ने दुल्हन को भर्ती कर लिया था, इसलिए उसके मायके वालों को भी सूचना दी गई। अस्पताल में ही बहस चल रही थी कि तभी खबर आई कि दुल्हन ने बेटे को जन्म दिया है।

यह सुनते ही दूल्हे ने कह दिया कि वह न तो बच्चे को अपनाएगा और न ही दुल्हन को। दूल्हे के पिता ने भी कहा कि वे इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकते। वहीं, दुल्हन के परिजनों का कहना था कि शादी मई 2024 में तय हुई थी और उसके बाद से ही दोनों का मिलना-जुलना था।

पंचायत के बाद भी नहीं निकला हल: इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अंततः दुल्हन के परिजन उसे अपने साथ मायके ले गए।

Next Story