- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: टॉवर गिरने...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: टॉवर गिरने से कई मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर
Tara Tandi
28 Dec 2024 7:06 PM IST

x
Prayagraj प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुम्भ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया। दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। घटना गंगापार के सरायइनायत थानाक्षेत्र के सहसों इलाके में हुई। उस समय मशीन से ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था। तभी तार टूट गया और अचानक टावर गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम रेस्क्यू कर लगातार दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश कर रही है। हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा के मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर सेख,अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम, छोट्टन गंभीर घायल हो गए।
TagsPrayagraj टॉवर गिरनेकई मजदूर घायल2 हालत गंभीरPrayagraj tower collapsesseveral workers injured2 in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





