उत्तर प्रदेश

Prayagraj: सात चेक पोस्ट जियो फेंसिंग तकनीक से लैस हुए

Admindelhi1
28 Jan 2025 4:58 AM GMT
Prayagraj: सात चेक पोस्ट जियो फेंसिंग तकनीक से लैस हुए
x
"बसों की​ मिलेगी सटीक जानकारी"

लखनऊ: महाकुंभ मेले में यातायात प्रबंधन को अधिक सटीक और आधुनिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल किया है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में बसों की निगरानी को सुचारु बनाने के लिए सभी सात चेक पोस्ट को जियो फेंसिंग तकनीक से लैस किया गया है।

बसों के रियल टाइम की मिलेगी जानकारी: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि इन चेक पोस्ट के जरिए महाकुंभ में प्रवेश करने वाली सभी बसों की सटीक जानकारी मिलेगी। बस नंबर, एंट्री टाइम और एग्जिट टाइम, वास्तविक समय की जानकारी मिल सकेगी। जियो फेंसिंग तकनीक और ट्रैफिक इंटेलिजेंस सर्वर के इस्तेमाल से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी चेकपोस्ट पर बसों की आवाजाही को सटीकता और पारदर्शिता के साथ ट्रैक और मॉनिटर किया जा सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा हमारी प्राथमिकता: दयाशंकर सिंह ने बताया कि वास्तविक समय मॉनिटरिंग के जरिए बसों की आवाजाही को सटीक रूप से नियंत्रित करना और यात्रियों को बसों की उपलब्धता और समय सारणी की सही जानकारी देना परिवहन निगम का प्रमुख उद्देश्य है। इसके साथ ही कुंभ मेले के दौरान बसों का प्रभावी प्रबंधन और संचालन सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और पारदर्शी यात्रा अनुभव देना निगन की प्राथमिकता है।

Next Story