- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: शराब ठेके...

प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र के कैथी बाजार में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब देशी शराब के ठेके के पीछे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बरदहा गांव निवासी 55 वर्षीय बृजेश कुमार के रूप में हुई, जो पेशे से राजगीर था।
परिजनों के मुताबिक, बृजेश शुक्रवार दोपहर काम पर निकले थे लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह जब शव मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बृजेश की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।





