उत्तर प्रदेश

Prayagraj: यूपी में बारिश की दस्तक, 55 जिलों में अलर्ट

Admindelhi1
10 July 2025 12:38 PM IST
Prayagraj: यूपी में बारिश की दस्तक, 55 जिलों में अलर्ट
x

प्रयागराज: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले बारह घंटे के दौरान अचानक तेज हवाओं के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं उत्तर प्रदेश लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, सोनभद्र, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटवा, मथुरा, हरदोई, सीतापुर, महराजगंज, महोबा , हमीरपुर, जालौन, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, अमेठी, हाथरस, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सीतापुर, महराजगंज,, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर सहित कुल 55 जिलों में अचानक तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। यह भी संभावना है कि कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Next Story