उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा, असलहा सहित आरोपित हुआ गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 April 2022 12:37 PM GMT
प्रयागराज: पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा, असलहा सहित आरोपित हुआ गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम अपडेटेड न्यूज़: गंगापार एसओजी टीम एवं सराय इनायत थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने 4 अप्रैल की रात युवक की हुई हत्या का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। हत्या की वजह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल रवि शंकर निगम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सराय इनायत के पाली करनपुर निवासी नन्हें तिवारी उर्फ ज्ञान गुरु उर्फ राजगुरु पुत्र राजेश तिवारी है। जांच के दौरान साक्ष्य एवं प्रमाण के आधार पर उक्त आरोपित का नाम प्रकाश में आया। टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि आशीष कुमार यादव आए दिन मेरी बहन से छेड़छाड़ करता था। मना करने के बावजूद वह पीछा नहीं छोड़ा तो हत्या करना पड़ा। आरोपित की निशानदेही पर टीम ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।

उल्लेखनीय है कि सराय इनायत के पाली करनपुर गांव निवासी आशीष कुमार यादव की 4 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के वर्तमान प्रधान समेत ग्यारह लोगों को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि जांच के दौरान अब तक नामजद आरोपित के खिलाफ कोई पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल पाया है। चुनावी रंजिश को लेकर नामजद किया गया था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Next Story