उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
17 March 2022 3:35 PM GMT
प्रयागराज: पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में तीन को किया गिरफ्तार
x

प्रयागराज क्राइम न्यूज़: उतरांव थाने की पुलिस ने दो मार्च को किसान की हत्या में मामले में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गुरूवार दोपहर साडा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में उतरांव के मैराडाड गांव निवासी कमलेश कुमार पटेल, अंकित कुमार पटेल और प्रहलाद पटेल है। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।

बता दें कि दो मार्च को घर से डीजल लेने गए अशोक भारतीया की रेहथू गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद से उक्त आरोपित फरार चल रहे थे। हालांकि मुखबिर की सूचना पर आज गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story