- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: टक्कर से...

x
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित माण्डा थाना क्षेत्र में बुधवार को बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों के शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर जंग बहादुर यादव ने बताया कि बुधवार को माण्डा थाने को सूचना मिली कि एक बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शव कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। माण्डा थाना प्रभारी ने बताया कि माण्डा के बरहा कला गांव निवासी उमाकांत पुत्र राम संजीवन अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। रास्ते में बस की टक्कर लगने से दोनों लोगों की मौत हो गई। परिवार को सूचना दी गई है। परिवार के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Tagsप्रयागराजटक्करबाइकसवारोंदर्दनाकमौतPrayagrajcollisionbikeriderspainfuldeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





