उत्तर प्रदेश

Prayagraj: दोना-पत्तल व पॉपकॉर्न मशीन टूल किट पाने का मौका, इंटरव्यू 12 अगस्त

Admindelhi1
11 Aug 2025 2:46 PM IST
Prayagraj: दोना-पत्तल व पॉपकॉर्न मशीन टूल किट पाने का मौका, इंटरव्यू 12 अगस्त
x

प्रयागराज: निःशुल्क दोना पत्तल एवं पॉंपकार्न मेकिंग मशीन टूल किट्स वितरण के लिए साक्षात्कार 12 अगस्त को होगा। यह टूल किट वितरण उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड करेगा। यह जानकारी सोमवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज जवाहर लाल दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष-2025-26 में ग्रामोद्योगी टूल्स-किट वितरण योजना के तहत जनपद प्रयागराज को दोना पत्तल एवं पॉंपकार्न मेकिंग मशीन वितरण किये जाने जनपद को 10-10 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस संबंध में इस कारोबार को करने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगा गया था।

इसी क्रम में लोगों ने आवेदन किया है। जिनका साक्षात्कार -12 अगस्त को समय 11.00 बजे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय विकास भवन प्रयागराज के कमरा नम्बर-37 में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी , प्रयागराज मण्डल प्रयागराज की अध्याक्षता में गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार लेगी। अतः दोना पत्तल एवं पॉंपकार्न मेकिंग मशीन टूल किट्स हेतु आवेदन किये गये लाभार्थियों को सूचित किया जाता है, कि टूल किट्स चयन के लिए 12 अगस्त को समय 10.00 बजे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय विकास भवन प्रयागराज के कमरा नम्बर-37 में साक्षात्कार रखा गया हैं।

समस्त लाभार्थी साक्षात्कार के आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं योग्यता प्रमाण-पत्र सहित साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

Next Story