उत्तर प्रदेश

Prayagraj: पड़ोसियों ने मां के सामने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया

Admindelhi1
28 March 2025 11:26 AM IST
Prayagraj: पड़ोसियों ने मां के सामने बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया
x
"पांच आरोपियों पर केस दर्ज"

प्रयागराज: घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले युवती के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर मां की आंखों के सामने उसे घसीटकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पड़ोसी की बहन को भगाने की रंजिश में किया हमला

पीड़िता की मां ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उनका बेटा पड़ोसियों की बहन को भगाकर ले गया था। तभी से आरोपी परिवार रंजिश पाले हुए था। मंगलवार रात करीब आठ बजे आरोपी मनोज ने बहाने से मां-बेटी को घर बुलाया और दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि मनोज, उसके दो सगे भाई मोहित और रोहित, दो चचेरे और एक मौसेरे भाई ने मिलकर मां-बेटी को बुरी तरह पीटा।

रस्सी से गला घोंटने का प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म

मां ने आरोप लगाया कि दो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जबकि चार लोग बेटी को घसीटकर दूसरे कमरे में ले गए। वहां युवती को रस्सी से गला घोंटने की कोशिश की गई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान युवती चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी।

बेहोशी की हालत में छोड़ा, रॉड से हमला

मां के मुताबिक, युवती जब आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने लगी तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई बयान दर्ज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। बेटी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और 24 घंटे बाद भी वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पीड़िता की मां का दायां हाथ टूट गया है और उसके शरीर पर भी कई गंभीर चोटें हैं।

पुलिस ने तीन आरोपी हिरासत में लिए, जांच जारी

घूरपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए युवती के होश में आने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story