- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: बेरुई गांव...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: बेरुई गांव के पास ट्रक से टकराकर मोटरसाइकिल सवार की मौत
Admindelhi1
1 April 2025 3:41 PM IST

x
"परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जारी"
प्रयागराज: थरवई थाना क्षेत्र में बेरुई गांव के पास मंगलवार की सुबह खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि थरवई थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी राजकुमार गौतम (35) सोमवार देर रात मोटर साइकिल से जा रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक भिड़ गया। हादसे में वह घायल हो गया।
परिवार के लोग उपचार के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsप्रयागराजबेरुई गांवट्रकटकराकरमोटरसाइकिलसवारमौतPrayagrajBerui villagetruckcollisionmotorcycleriderdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





